जंगली जानवर ने किया महिला को घायल

मुरादाबाद । भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव गजरौला सेद में करीब १०:३० एक घर में घुसकर जंगली जानवर ने महिला पर हमला कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है । गांव में जंगली जानवर के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

गजरौला सैद निवासी इब्राहिम की 35 वर्षीया पत्नी जोरा खातून गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने घर में ही नल पर कपड़े धो रहीं थीं तभी किसी तरह से 2 जंगली जानवर घर में घुस आये और जंगली जानवरो ने जोरा खातून पर हमला कर दिया। जानवर के हमले से जोरा खातून घायल हो गईं। तभी पति इब्राहिम खेत से वापस आया तो देखा कि दो जंगली जानवर उनकी पत्नी जोरा खातून पर हमला कर रहे थे | ये देख इब्राहिम ने शोर मचाया तो उनके छोटे भाई और कुछ ग्रमीण घटना स्थल पर आए और सभी ने मिलकर उनको दोनों जानवरो को बड़ी बहादुरी के साथ एक कमरे में बंद कर दिया घायल जोरा खातून को तुरंत फोटॉन्न हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया | और पुलिस को सूचना दी | मौके पर पहुंची थाना भोजपुर पुलिस और बन बिभाग की टीम ने दोनों जानवरो को कब्जे में कर लिया और उनको बन बिभाग की टीम जानवरो को अपने साथ लेकर चली गई| घायल महिला के मुताबिक हमला करने वाला जानवर सुअर था।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks