कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में 3 किलोमीटर पदयात्रा निकाली

एटा।आज जिला कांग्रेस कार्यालय से तीन काले कृषि कानून को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में 3 किलोमीटर पदयात्रा निकाली गई पदयात्रा जीटी रोड से होते हुए ठंडी सड़क घंटाघर चौराहा हाथी गेट चौराहा अलीगंज चौराया होते हुए गल्ला मंडी पर समापन हुआ
पदयात्रा के दौरान एटा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा 3 काले कृषि कानून को लेकर किसान लगभग तीन महीने से धरने पर बैठा हुआ है और केंद्र में बैठी मोदी सरकार आंख और कान बंद कर के बैठी हुई है और सुनने के लिए तैयार नहीं है
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा 3 काले कृषि कानून केंद्र सरकार जबरन किसानों पर थोप रही है यह लोकतंत्र की हत्या है दिल्ली में चल रहे धरना के दौरान लगभग सवा दो सौ किसान अपनी जान गवा चुके हैं और मोदी सरकार सुनने को तैयार नहीं है
ठाकुर अनिल सोलंकी संगठन उपाध्यक्ष ने कहा मोदी सरकार ने वादा किया था की हम किसानों की आय दुगनी करेंगे जिसमें वह नाकाम रही है
पदयात्रा में जिला महासचिव योगेश राजपूत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह राजपूत ओमवीर लोधी चोब सिंह धनगर डॉ सुरेंद्र सविता इरफान एडवोकेट संतोष गुप्ता आशू यादव सरिता देवी नैना शर्मा एडवोकेट राजेश यादव प्रभात ललित शत्रुघन चौहान रजत यादव संतोष गौतम वेद प्रकाश माथुर गगन सविता नुसरत जहां जयकुमार अनंत प्रताप सिंह सुभाष मम्मा अशोक पालीवाल चंदन पाराशर मोहम्मद अजहर प्रियांशु पाराशर हीरा पाराशर आदि लोग मौजूद थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks