मिरहची पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त 50 क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार

एटा ~ मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त 50 क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत उप निरीक्षक श्री मदन मुरारी द्विवेदी, आरक्षी विकास कुमार व आरक्षी वीरेंद्र थाना मिरहची पुलिस द्वारा तस्करी को ले जाई जा रही 50 क्वार्टर देशी नाजायज शराब सहित 02 शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। दिनांक 24.02.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान तस्करी हेतु ले जाई जा रही 50 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित 02 शराब तस्कर को ग्राम हिम्मतनगर बजेड़ा बंबा की पुलिया से ग्राम हिम्मतनगर बजेड़ा को जाने वाले रास्ते पर करीब 100 मीटर समय 19:00 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा शराव तस्करी करने का उल्लंघन करने के संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध *थाना मिरहची पर मु0अ0स0 43/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम* व *मु0अ0सं0 44/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नामपताः-
1- योगेंद्र पुत्र गजराज सिंह निवासी हिम्मतनगर बजेड़ा थाना मिरहची जनपद एटा।
2- पुष्पेंद्र पुत्र धर्मवीर निवासी हिम्मतनगर बजेड़ा थाना मिरहची जनपद एटा।

बरामदगी
1- योगेंद्र 26 क्वार्टर अवैध देशी शराब
2- पुष्पेंद्र 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks