वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा दो वारण्टी जयप्रकाश व नवीउद्दीन गिरफ्तार

एटा- थाना‌ मारहरा पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा दो वारण्टी जयप्रकाश व नवीउद्दीन गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा दो वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 25.02.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो वारण्टी अभियुक्त जयप्रकाश पुत्र सौदान सिंह निवासी बहादुरपुर थाना मारहरा एटा व नवीउद्दीन पुत्र इमाउद्दीन निवासी मोहल्ला काजी कस्बा मारहरा एटा दोनों को उन्ही के मकान से संबंधित *केस न0- 1090/17 धारा 135 विधुत अधिनियम बनाम जयप्रकाश एवं केस न0- 560/16 धारा 138 बी विधुत अधिनियम बनाम नवीउद्दीन* के वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नामपता-
1- जयप्रकाश पुत्र सौदान सिंह निवासी बहादुरपुर थाना मारहरा एटा
2- नवीउद्दीन पुत्र इमाउद्दीन निवासी मोहल्ला काजी कस्बा मारहरा एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उ0नि0 अभिमन्यु शर्मा
2- उ0नि0 मनोज कुमार
3- आरक्षी अंकित कुमार सिंह
4- आरक्षी बिजेंद्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks