मोदी नगर उपजिलाधिकारी के द्वारा भेजे गये नोटिस से भू- माफियाओं में हड़कंप

मोदी नगर उपजिलाधिकारी के द्वारा भेजे गये नोटिस से भू- माफियाओं में हड़कंप
मोदी नगर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराये अवैध रूप से प्लाटिंग कर भू- माफियाओं द्वारा भूमि विक्रय की जा रही हैं । ऐसे भू-माफियाओं को नोटिस उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति द्वारा भेजे गए हैं । जिससे भू- माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है ।
उपजिलाधिकारी ने नोटिस भेज कर भू-माफियाओं को निर्देशित किया है कि भूमि पर अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर विक्रय की जा रही है ।नोटिस में भूमि के संबंध में अभिलेखों सहित तीन दिन के अन्दर अधोहस्ताक्षर के समक्ष उपस्थित होने निर्देश दिए हैं ।
नोटिस में चेतावनी दी है कि तीन दिन के अन्दर अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये गये तो यह मानते हुए कि आपके द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है और आपको अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है । तो आपके विरुद्ध एन्टी भू- माफिया के तहत सुसंगत धाराओं के अंतर्गत गंभीर कार्रवाई अमल में लायी जायेगी ।
ज्ञात रहे कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण विकास क्षेत्र मोदी नगर में कृषि भूमि पर भू- माफियाओं द्वारा बिना नक्शा पास कराये एवं बिना भू- उपयोग परिवर्तन कराये प्लाटिंग कर भूमि का विक्रय कर दिया है और कर रहे हैं । गा0वि0प्रा0 विकास क्षेत्र मोदी नगर में भू- माफियाओं द्वारा प्लाॅटिंग कर अवैध कालोनियों को विकसित कर दिया है और कर रहे हैं ।जिससे अवैध कालोनियों में पानी निकासी, सड़क, आदि समस्या बनी रहती है ।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को विकास शुल्क आदि भी नहीं मिल पाता है जिससे विभाग करोड़ों रूपये की राजस्व की हानि पहुँची है और राजस्व की हानि पहुँच रही है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks