पिस्तौल में गोली न भर पाए कई दारोगा, एसपी बोले-‘दोबारा लो ट्रेनिंग’

,यूपी (महराजगंज) : पिस्तौल में गोली न भर पाए कई दारोगा, एसपी बोले-‘दोबारा लो ट्रेनिंग’

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी में पुलिस जोरशोर से जुटी है। इस बीच महराजगंज में पुलिस मॉक ड्रिल के दौरान कई दारोगा पिस्‍तौल में गोली नहीं भर पाए। एसपी के सामने गोली भरने में फेल हुए इन पुलिसवालों को माथे पर पसीना आ गया। कई बार कोशिश के बाद भी जब वे गोली नहीं भर पाए तो एसपी ने कहा, ‘चलो, अब दोबारा ट्रेनिंग लो।’

ट्रेनिंग में कमजोर साबित हुए कई पुलिसवालों की तैनाती बार्डर से लगे थानों पर है। ऐसे ही एक थाने के इंचार्ज से काफी मशक्कत के बाद भी पिस्टल नहीं खुली। थानेदार आसपास खड़े अन्य पुलिसकर्मियों को सिखाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जब देर तक वह पिस्टल नहीं खोल पाए तो एसपी ने फरेंदा के थानेदार गिरजेश उपाध्याय से पिस्टल खोलने को कहा। वह इसमें सफल रहे।

इसी क्रम में बार्डर पर ही तैनात एक अन्य थानेदार से एसपी प्रदीप गुप्ता ने 45 डिग्री पर टीयर गन चलाने को कहा। थानेदार टीयर गन लेकर खड़े तो हो गए, 45 डिग्री और 90 डिग्री में कोई फर्क नहीं कर पाए। आसपास खड़े दूसरे थानेदारों ने उनकी मदद की तब वह टीयर गन चला पाए। वही एक अन्य थानेदार बुलेट का पैकेट फाड़ने में भी असफल रहे। ट्रेनिंग के दौरान पम्प एक्शन गन, टीयर गैस गन, टीयर गैस सेल जैसे कई एंटी राइट एक्यूपमेंट के प्रयोग के लिए सिलसिलेवार थानेदारों और उप निरीक्षकों को मौका दिया गया।

लेकिन एसपी के सामने मॉक ड्रिल में कई पास हुए हुए तो कुछ फेल भी हो गए। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सभी पुलिस कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कर्मियों को दंगा रोधी हथियारों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कुछ थानाध्यक्षों का प्रदर्शन बेहद अच्छा था। जिनको दिक्कत आई उन्हें जानकारी दी गई। मौके पर ही सिखाया गया। ऐसे प्रशिक्षण काफी उपयोगी होते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks