होश में आई तीसरी लड़की, पुलिस को बताया कैसे गई दो लड़कियों की जान

,यूपी (उन्नाव) : होश में आई तीसरी लड़की, पुलिस को बताया कैसे गई दो लड़कियों की जान

कानपुर रीजेंसी अस्पताल में भर्ती उन्नाव कांड की तीसरी पीड़िता रोशनी को सातवें दिन होश आ गया. बुधवार सुबह होश में आने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने रोशनी ने बयान दर्ज करवाया. पीड़िता ने बताया कि आखिरी कैसे उसकी दोनों बहनों की जान गई. रोशनी का बयान दर्ज करके पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

उन्नाव एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि लड़की द्वारा दिए गए बयान को दर्ज कर लिया गया है, जिसको आगे विवेचना में शामिल कर लिया गया, अब इसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में विनय और उसके एक साथ को गिरफ्तार किया है. पुलिस की मानें तो यह मामला एक तरफा प्यार का था.

दरअसल 17 फरवरी को 3 बजे तीनों लड़कियां जानवरों के लिए चारा लेने निकली थीं. 6 बजे तक जब लड़कियां वापस नहीं लौटीं तो परिजन खोजबीन करने निकले. 7 बजे तीनों लड़कियां खेत में बेहोशी की हालत में मिलीं और उनके मुंह से झाग निकल रहा था. 7:30 बजे परिजन तीनों को लेकर असोहा सीएचसी पहुंचे, जिसमें दो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया गया.

तीसरी लड़की को रात 9:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया. 9:30 बजे लड़की को कानपुर के हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. इसके बाद हैलेट अस्पताल ने भी लड़की को प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया. करीब एक हफ्ते तक मौत से जंग लड़ने के बाद तीसरी लड़की को आखिरकार बुधवार सुबह को होश आया और उसने पूरी आपबीती बताई.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks