65 लीटर अवैध देशी शराब सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, 65 लीटर अवैध देशी शराब सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को 65 लीटर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमनुसार थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगरिया मोड़ से तीन शातिर अभियुक्तों को अवैध देशी शराब के साथ 65 लीटर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिलुआ एटा पर *आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- रवि पुत्र पूरण सिंह निवासी मोहल्ला मोहरान थाना निधौली कला एटा।
2- चंद्रशेखर पुत्र राजपाल निवासी उपरोक्त।
3- प्रदीप पुत्र रामनिवास निवासी उपरोक्त।

बरामदगी
65 लीटर अवैध देशी शराब बरामद।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks