युवती का शव टेबल के नीचे रखकर डॉ० आशीष त्रिपाठी करता रहा था मरीजों का इलाज

युवती का शव टेबल के नीचे रखकर डॉ० आशीष त्रिपाठी करता रहा था मरीजों का इलाज

सतना: प्रेमिका की हत्या कर गड्ढे में दफन करने वाले डॉक्टर ने गत दिवस चौंकाने वाले राज उगले। हत्या के बाद आरोपित दो दिन तक उसका शव अपनी टेबल के नीचे ही रखकर मरीजों का इलाज करता रहा। उसने युवती का मोबाइल भी कहीं दफना दिया था। उसने पुलिस को बताया कि युवती का चरित्र भी ठीक नहीं था, इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहता था।

युवती लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी इससे वह परेशान हो गया और हत्या कर दी। पुलिस ने क्लीनिक से लोहे का वह सरिया भी बरामद किया है, जिससे डॉक्टर ने युवती के सिर पर वार किया था। उसके बाद दुपट्टे से गला घोंटा था। पुलिस को आरोपित डाक्टर और युवती की अंतिम काल डिटेल मिल गई है। उसमें डॉक्टर ने युवती से सात सौ सेकंड बात की थी।

पुलिस को डॉक्टर आशीष त्रिपाठी से पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड मिल गर्ठ है। सतना के मल्लाहन टोला निवासी 24 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने चांदमारी रोड निवासी दंत चिकित्सक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस पूछताछ में क्लीनिक में काम करने वाली युवती के साथ डॉक्टर के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks