
बॉर्डर तनाव कम होने के बाद भारत अब चीन के 45 निवेश प्रस्तावों को देगा हरी झंडी
भारत अब चीन के 45 इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव को हरी झंडी देने वाला है. इन इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव में चीन के ग्रेट वॉल मोटर और SIAC मोटर कॉरपोरेशन का भी नाम शाामिल है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से यह ख़बर मीडिया तक पहुंची है. पिछले दिनों भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव कम होने के बाद यह खबर आ रही है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सैनिकों के बीच झड़प के बाद भारत ने करीब एक साल पहले ही चीनी निवेश को लेकर सख़्त रुख अपना लिया था.
इसके बाद दोनों देशों के बीच करीब 2 अरब डॉलर के 150 निवेश प्रस्ताव पाइपलाइन में अटके रहे. हॉन्गकॉन्ग के रास्ते जापान और अमेरिका की कंपनियों के निवेश प्रस्ताव पर भी इसका असर पड़ा था. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन 45 प्रस्तावों में से अधिकतर प्रस्ताव मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस लिस्ट में ग्रेट वॉल मोटर और एसएआईसी मोटर का भी नाम शामिल हो सकता है.
पिछले साल ही ग्रेट वॉल और जनरल मोटर्स ने पिछले साल एक प्रस्ताव पेश किया था. इसके तहत चीनी ऑटो निर्माता कंपनी भारत स्थिति अमेरिकी कंपनी की कार प्लांट खरीदने वाली थी. दोनों कंपनियों की इस डील की वैल्यू करीब 250-300 मिलियन डॉलर आंकी जा रही है.