
एमपी (इंदौर): 10 फीट नीचे गिरी कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं से भरी लिफ्ट, मचा हड़कंप
कमलनाथ के साथ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी भी मौजूद थे. अस्पताल पहुंचने के बाद रामेश्वर पटेल के वॉर्ड में जाने के लिए सभी नेता लिफ्ट में सवार हो गए, लेकिन लिफ्ट ऊपर जाने की जगह करीब 10 फीट नीचे गिर गई. बता दें कि इस अस्पताल का निर्माण अभी-अभी हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी व उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता लिफ्ट में ऊपर जाने के लिए सवार हुए, तभी लिफ्ट अचानक धड़ाम से 10 फीट नीचे गिर पड़ी और लिफ्ट में धूल और धुएं का गुबार भर गया. लिफ्ट के दरवाजे लॉक हो गए और करीब 10 से 15 मिनट बाद बमुश्किल लिफ्ट का लॉक खोला गया’.