हवा में बिखर गया अमेरिकी यात्री विमान Boeing 777-200 का इंजन, घरों की छतों पर गिरे टुकड़े

हवा में बिखर गया अमेरिकी यात्री विमान Boeing 777-200 का इंजन, घरों की छतों पर गिरे टुकड़े

अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक 200 से ज्यादा यात्रियों से भरे बोइंग 777 विमान ने डेनेवर एयरपोर्ट से होनोलुलु के लिए उडान भरा था। विमान जैसे ही करीब 1000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो इंजन अचानक से फेल हो गया।
अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के दौरान यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान का इंजन फेल हो गया। जिसके बाद विमान का इंजन धू धू कर जलने जलने लगा। जले हुए इंजन के टुकड़े घरों की छत पर भी गिरने लगे। हालाँकि 20 मिनट बाद ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। 

अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक 200 से ज्यादा यात्रियों से भरे बोइंग 777 विमान ने डेनेवर एयरपोर्ट से होनोलुलु के लिए उडान भरा था। विमान जैसे ही करीब 1000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो इंजन अचानक से फेल हो गया। जिसके बाद इंजन में अचानक से आग लग गयी और इंजन के टुकड़े घरों की छतों पर गिरने लगे। विमान में मौजूद किसी शख्स ने जलते हुए इंजन का वीडियो बना लिया। वीडियो में इंजन में लगी आग की लपेटें साफ़ साफ़ दिखाई दे रही है और काला धुआं भी उठता हुआ नजर आ रहा है। कोलोराडो के ब्रूमफील्ड में पुलिस द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान का मलबा और इंजन का टुकड़ा एक घर के बाहर पड़ा हुआ है। पुलिस ने मलबे से लोगों को दूर रखने के लिए आसपास घेराबंदी कर दी है। साथ ही ब्रूमफील्ड पुलिस ने ट्विटर पर लोगों से आग्रह किया है कि वे विमान के गिरे हुए मलबे को ना छुएं और ना ही उसके पास जाएँ।

इंजन में आग लगने के बाद पायलट ने बेहद ही सूझबुझ का परिचय देते हुए विमान की इमरजेंसी लेंडिंग कराने की कोशिश की। पायलट ने इंजन फेल होने की जानकरी एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ और आपतकालीन समूह को दी। जिसके करीब 20 मिनट बाद ही विमान का इमरजेंसी लैंडिंग करवाया गया। इमरजेंसी लैंडिंग होने के कारण विमान में मौजूद सभी यात्रियों और 10 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया। 
अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि वह बोइंग 777 के इंजन में लगे आग की घटना की जांच करेगा। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह विमान करीब 26 साल पुराना था जिसमें दो प्रैट एंड व्हिटनी PW4000 इंजन लगे हुए थे। आपको बता दूँ कि साल 2018 के फ़रवरी महीने में भी बोइंग 777 के एक पुराने विमान का इंजन फेल हो गया था। हालाँकि उस विमान की भी कम समय में ही लैंडिंग करा दी गयी थी। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks