
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व थाना बागवाला क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में वांछित चल रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 29/2021 धारा 147, 148, 323, 289, 308 भादवि व 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना-* दिनांक 19.2.2021 को वादी अमरसिंह पुत्र मिट्ठूलाल निवासी ग्राम भटमई थाना बागवाला द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की सूचना दी गई कि शाम के समय वादी का भाई शिव गांव में ही डेरी पर दूध देने गया था तभी रास्ते में बंटू पुत्र रामविनेश के कुत्ते ने वादी के भाई को काट लिया जिसका विरोध करने पर बंटू तथा उसके परिवारी जनों ने मिलकर लाठी-डंडों से शिव सिंह के साथ मारपीट की इस संबंध में थाना बागवाला पर *मु0अ0सं0 29/2021 धारा 147, 148, 323, 289, 308 भादवि व 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला को निर्देशित किया गया। दिनांक 21.02.2021 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हिम्मतपुर के सामने मुन्नालाल भट्टा के पास से समय 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1.रामविनेश पुत्र नवाव सिंह
2.बीटू पुत्र प्रेमबाबू
3.गजराज पुत्र रामबकील
4.रामबकील पुत्र नवाव सिंह
निवासीगण ग्राम भटमई थाना बागवाला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- थानाध्यक्ष रामकेश राजपूत
2- उ0नि0 किशोरीलाल मीना
3- है0का0 सुखवीर सिंह
4- का0 अनुज कुमार
5- का0 विजय कुमार