भारत-चीन के बीच हुई 10वीं वार्ता, हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और डेपसांग में तनाव घटने की उम्मीद

भारत-चीन के बीच हुई 10वीं वार्ता, हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और डेपसांग में तनाव घटने की उम्मीद

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी विवाद को लेकर 10वें दौर की सैन्य वार्ता 12 घंटे से ज्‍यादा समय तक चली. ये बैठक कल सुबह 10 बजे शुरू हुई थी जिसमें चर्चा का मुख्य बिंदु पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, गोग्रा और देपसांग जैसे क्षेत्रों से भी सैन्य वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रहा. पैंगोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी छोर से भारत और चीन के सैनिकों, अस्त्र-शस्त्रों तथा अन्य सैन्य उपकरणों को हटाए जाने की प्रक्रिया पूरी होने के दो दिन बाद कोर कमांडर स्तर की 10वें दौर की यह वार्ता हुई.

मिली जानकारी के मुताबिक बैठक सुबह 10 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्दो सीमा बिंदु क्षेत्र में शुरू हुई. उन्होंने कहा कि भारत ने इस दौरान क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए हॉट स्प्रिंग्स, गोग्रा और देपासांग जैसे क्षेत्रों से भी तेज गति से सैन्य वापसी पर जोर दिया. दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध को 9 महीने हो गए हैं. समझौते के बाद दोनों पक्षों ने पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी छोर क्षेत्रों से अपने-अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है तथा अस्त्र-शस्त्रों, अन्य सैन्य उपकरणों, बंकरों एवं अन्य निर्माण को भी हटा लिया है. 10वें दौर की वार्ता में चर्चा का मुख्य बिंदु अन्य इलाकों से भी वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks