बोर्ड परीक्षा के लिए 94 परीक्षा केंद्र हुए फाइनल
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की सूची

#Etah….
बोर्ड परीक्षा के लिए 94 परीक्षा केंद्र हुए फाइनल
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की सूची
◾काट छांट के बाद दो दर्जन नई स्कूलों को मौका।
◾अपनी बाजीगरी से आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 24 केंद्रों को अंतिम सूची से हटाया गया।
◾वहीं उतनी ही संख्या में नए स्कूलों को केंद्र बनने का मौका मिला है।
◾यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम 24 अप्रैल से घोषित किया जा चुका है।
◾पिछले महीने बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई थी जिसमें 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
◾इन केंद्रों पर लगभग 200 आपत्तियां विभाग को मिली थी। जिनमें परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने के अलावा नए केंद्र बनाने की भी मांग की गई थी।
◾अनंतिम सूची में से मानक पूरे न करने वाले तथा आपत्तियों के अनुरूप 24 परीक्षा केंद्र काटे गए हैं।
◾जिला विद्यालय निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया है कि सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है।
◾दो राजकीय व एक वित्तविहीन स्कूल हुआ कम।
◾परीक्षा केंद्रों की पूर्व में जारी अनंतिम सूची में 10 राजकीय, 44 सहायता प्राप्त तथा 40 वित्तविहीन स्कूलों को स्थान दिया गया था।
◾अब फाइनल सूची में 8 राजकीय, 47 सहायता प्राप्त तथा 39 वित्तविहीन स्कूल शामिल किए गए हैं। दो राजकीय तथा एक वित्तविहीन स्कूल कम वहीं तीन सहायता प्राप्त स्कूल बढ़े हैं।
◾ब्लॉकवार परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची में ब्लॉक शीतलपुर 22, सकीट 11, मारहरा 9, निधौली कला13, जलेसर 9, अवागढ़ 6, अलीगंज 14 तथा जैथरा ब्लॉक में 10 केंद्र बनाए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks