उन्नाव केस में UP पुलिस का खुलासा- एकतरफा प्यार में हुआ हत्या, कीटनाशक मिलाकर पिलाया पानी

उन्नाव केस में UP पुलिस का खुलासा- एकतरफा प्यार में हुआ हत्या, कीटनाशक मिलाकर पिलाया पानी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र की 2 किशोरियों की संदिग्ध मौत के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि विनय और उसके नाबालिग सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है. दोनों किशोरियों को नमकीन खिलाने के बाद पानी में कीटनाशक मिलाकर दिया गया था. एकतरफा प्रेम की बात भी पुलिस ने कही है. एक लड़की का इलाज कानपुर के अस्पातल में किया जा रहा है. अस्पताल की ओर से कहा गया है कि लड़की स्थिर है. उपचार का असर दिख रहा है. हम धीरे-धीरे उसके वेंटिलेटर से निकालने की कोशिश कर रहे है. उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी.

मामले का खुलासा करते हुए आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शनिवार सुबह गांव के एक मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 व्यक्तियों को घटना के दिन खेतों में से बाहर दौड़ते हुए देखा गया था. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को पाटकपुरा चौराहे के पास से कस्टडी में ले लिया है.

आरोपी विनय का खेत बच्चियों के पैतृक खेत से लगा हुआ है. वो हर दिन खेत में आता-जाता था. लॉकडाउन के समय से विनय का इन बच्चियों से परिचय हो गया था. कड़ाई से पूछताछ पर विनय ने पूरी घटना का खुलासा किया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks