रक्तदान शिविर में गुरुजी की जयंती पर संघ परिवार ने किया रक्तदान।

रक्तदान शिविर में गुरुजी की जयंती पर संघ परिवार ने किया रक्तदान।
एटा,
जनपद एटा के रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैं संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधव सदाशिव राव गोलवलकर गुरुजी की जयंती के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ परिवार के सभी संगठनों ने रक्तदान शिविर में सहभाग किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम रक्तदान करने वाले राकेश गुप्ता, जिला प्रचारक विशाल जी ,अमित दुबे ,रणजीत सिंह यादव, रामबाबू, उमाकांत शर्मा, रजनीश दुबे ,अजय कुमार आदि दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक विशाल जी ने कहा कि आज पूरा देश संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधव सदाशिव राव गोलवलकर श्री गुरु जी की जयंती संघ परिवार मना रहा है। और यह परिवार रक्तदान करके जरूरतमंदों को रक्तदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनकी जयंती पर राष्ट्रभक्ति समर्पित कर रहा है। संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रभक्त होता है। उसके अंदर देशभक्ति कूट-कूट कर भरी होती है ।कार्यक्रम में उपस्थिति संघ के जिला प्रचारक विशाल जी, नीरज मिश्रा ,राकेश गुप्ता ,रामबाबू ,ब्रजनंदन माहेश्वरी छोटेलाल जी, युवराज, राजीव ,पियूष गुप्ता, सुबोध वर्मा, निखिल ,प्रधानाचार्य दीपेश जी, बजरंग दल के विभाग संयोजक देवेंद्र लोधी आदि पूरे समस्त संघ परिवार के सभी संघठनो के साथ ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks