
*#Etah…. *19 बूथों पर 1693 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा कोरोना का टीका* ◾दूसरे चरण में अब तक 4361 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगा। ◾मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि गुरुवार को लक्ष्य के सापेक्ष 72.72 प्रतिशत लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। ◾लोग टीका के खिलाफ फैली किसी अफवाह पर ध्यान न दें-सीएमओ ◾सीएमओ ने बताया कि 22 जनवरी को प्रतिरक्षित किए गए 696 स्वास्थ्य कर्मियों को 19 फरवरी के दिन 9 टीकाकरण बूथों पर कोविड-19 टीका की दूसरी डोज लगाई जाएगी। ◾इसके अलावा 19 फरवरी के दिन ही पहले चरण में छूटे हुए लोगों का माप-अप राउंड भी किया जाएगा। ◾छूटे हुए लोगों को को- विन पोर्टल से संदेश भेजा जाएगा, जिससे वह संबंधित टीकाकरण स्थल पर सही समय पर पहुंच सकें। *Report Avinash Shukla*