टपरी रेलवे स्टेशन पर किसानों ने रेलवे लाइन पर किया कब्जा

टपरी रेलवे स्टेशन पर किसानों ने रेलवे लाइन पर किया कब्जा
हजारों की संख्या में किसान मौजूद
एसडीएम सदर अनिल कुमार को सौंपा कानूनों के खिलाफ ज्ञापन
मौके पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था
किसान संघर्ष समिति की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रेल रोको कार्यक्रम के तहत आज सहारनपुर जिले के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज टपरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तथा सरकार द्वारा पारीत तीनों कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की किसानों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा करते हुए सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की गुहार लगाते हुए एसडीएम सदर अनिल कुमार को एक ज्ञापन सौंपा इस मौके पर पुलिस प्रशासन के द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई खुद एसपी सिटी विनीत भटनागर आईपीएस सैयद अली अब्बास सीओ प्रथम, सेकंड थानाध्यक्ष गागलहेडी थाना अध्यक्ष नागल थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात उमेश रोरिया थानाध्यक्ष फतेहपुर मनोज चौधरी शेखपुरा कदीम चौकी प्रभारी विकास कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही किसानों की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह असलम नईम रजत संजय तथा भारतीय किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारियों सहित हजारों की तादाद में किसान मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks