जय जवान जय किसान ,किसान चौपाल ग्राम लोथरा ब्लॉक सकीट मे आयोजित हुई

एटा।आज दिनांक 17 फरवरी को जय जवान जय किसान ,किसान चौपाल ग्राम लोथरा ब्लॉक सकीट मे आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगासहाय लोधी ने की संचालन जिला महासचिव लोधी योगेश राजपूत ने किया ,ब्लॉक अध्यक्ष डाक्टर सुरेन्द्र स्वेरी ,जिला सचिव अम्बरीष यादव भी उपस्थित रहे ।
बैठक को सम्बोधित करते हुऐ जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी ने कहा कि आज पूरे देश मे अन्नादाता किसान त्राहिमाम त्राहिमाम कर तीन काले कांनून को निरस्त करना चाहता है लेकिन मोदी सरकार पूजीपतियों के इशारे से काम कर रही है आज उत्तर प्रदेश में किसान आवारा गायो से फसल के नुकसान से परेशान है ।
जिला महासचिव लोधी योगेश राजपूत ने कहा कि सरकार MSP पर कांनून क्यो नही बना रही है और दिल्ली में बैठे किसानों से पुनः वार्ता करनी चाहिए ।
ब्लॉक अध्यक्ष डा. सुरेन्द्र स्वेरी ,जिला सचिव अम्बरीष यादव ने भी बैठक को सम्बोधित किया
बैठक मे रामसिंह यादव,सन्नू यादव नीलेश राजपूत,प्रेमपाल राजपूत शिवचरण वर्मा प्रेम चंद आदि लोग मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks