जिला कारागार एटा के अधीक्षक श्री पी पी सिंह का स्थानांतरण जिला कारागार लखीमपुर खीरी

जिला कारागार एटा के अधीक्षक श्री पी पी सिंह का स्थानांतरण जिला कारागार लखीमपुर खीरी आज शासन द्वारा किया गया श्री सिंह जिला कारागार एटा पर 22 जून 2016 से तैनात थे उनके द्वारा विगत 4 सालों में जेल को नई दिशा और बेहतर बनाने का पूरा प्रयास किया गया जिस पर वह खरे भी उतरे उनके द्वारा बंदियों के उत्थान के लिए तरह-तरह के जीवन उपयोगी कार्यक्रम कराए गए उन्होंने उन्होंने जेल को एक आश्रम के रूप में परिवर्तित कर दिया था उनसेजेल के बंदी जितना लगाव करते थे उससे ज्यादा जिले के सभी अधिकारी राजनेता और पत्रकार बंधु उनका बहुत ही आदर करते हैं और बड़े ही मिलनसार कर्मठ और प्रशासनिक दायित्व को शासन के अनुसार चलाने वाले निर्भीक तथा ईमानदार अधिकारी के रूप में उन्होंने जिला एटा में अपने जेल अधीक्षक के कार्यकाल में एक छाप छोड़ी है श्री पीपी सिंह को एटा रत्न का पुरस्कार भी उनके उत्कृष्ट कार्यो के कारण प्रदान किया गया उन्होंने अपने बेहतर कार्यशैली और कारागार को नई दिशा प्रदान करने के कारण जिला कारागार एटा को आईएसओ प्रमाण पत्र भी 2020 में प्रदान किया गया अब श्री पीपी सिंह की एटा जनपद कारागार से सेवा समाप्त हो रही है और उत्तर प्रदेश की अन्य कारागार जिला कारागार खीरी का प्रभार उनको प्रदान किया जा रहा है हम सब लोग उनको बधाई देते हैं की जैसे जिला कारागार एटा को उन्होंने आदर्श कारागार बनाया वैसे ही जिला कारागार खीरी का भी नाम रोशन करेंगे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks