*एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व में थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 07.05.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त सुखबीर पुत्र श्यौराज सिंह निवासी ग्राम नगला केसरी थाना जसरथपुर एटा को एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा तथा एक खोखा कारतूस सहित ग्राम नगला केसरी के पास से 16.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता*
1. सुखबीर पुत्र श्यौराज सिंह निवासी नगला केसरी थाना जसरथपुर एटा।
*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर