
जनपद में महाराजा सुहेलदेव की 1012वीं जयन्ती भव्यता के साथ मनाई गई
डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारकों पर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की
एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने जीटी रोड स्थित शहीद पार्क, शहीद स्मारक पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। उन्होंने इस दौरान प्रदेश के बहराइच में जन्म लेने वाले महाराजा सुहेलदेव के 1012वीं जयन्ती अवसर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्कूलों, शहीद स्मारकों, स्थलों पर स्काउट गाइड, स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कलक्ट्रेट में सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री के भाषण सहित सम्पूर्ण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और देश भक्ति के गीतों से श्रोताओं को सम्मोहित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे आदि मौजूद रहे।