
कस्बा जैथरा के शास्त्री नगर में अतिरिक्त दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या
जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा जैथरा के शास्त्री नगर में अतिरिक्त आज की खातिर 19 वर्षीय जया पत्नी राजेश कुमार की हत्या कर दी गई। और शव को छोड़कर फरार हो गए। वही मृतक नवविवाहिता की माँ मंजू गुप्ता ने बताया हमने अपनी बेटी की शादी अपनी हैसियत के हिसाब से वर्ष 2018 में बेटी जया की शादी कस्बा जैथरा निवासी कस्बा शास्त्री नगर में की थी लेकिन ससुराल बालो द्वारा बेटी को दहेज की खातिर उत्पीड़न करना शुरु कर दिया गया और आज मेरी बेटी की हत्या कर सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो गए सूचना मिलते ही मोके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सबको पोस्टमार्डम कि लिए भेजा है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है