छः वर्षीय मासूम अपहृत बालक आठ घंटे के अंदर सकुशल बरामद

एटा – थाना रिजोर पुलिस तथा जनपदीय स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही, पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर किडनैपर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, छः वर्षीय मासूम अपहृत बालक आठ घंटे के अंदर सकुशल बरामद, एटा पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर परिजनों एवं आमजन ने जताया संतोष, एटा पुलिस को मिली सराहना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत *मुअसं- 20/21 धारा 364 भादंवि* में फरार चल रहे शातिर किडनैपर विपन को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर अपहृत बालक को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 13.02.2021 को वादी श्री सियाराम पुत्र दानसाय ग्राम हसन कुलीपुर उर्फ गिलोदिया थाना रिजोर जनपद एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गई कि वादी के ही गाँव के विपन कुमार पुत्र भूपाल सिह व भूपाल सिंह पुत्र असर्फीलाल से वर्ष 2020 में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था इसकी शिकायत थाना रिजोर पर की गयी तो थाना रिजोर पुलिस द्वारा विपन कुमार का चालान कर जेल भेज दिया था, जेल से छूटने के बाद से ही ये लोग वादी से दुश्मनी मानने लगे थे। दिनांक 13.02.2021 को समय करीब शाम को 06.30 बजे वादी का नाती निखिल पुत्र उमाशंकर उम्र करीब 9 वर्ष वादी के गाँव के पास बने ट्यूबवेल के पास खेल रहा था, तभी विपन कुमार पुत्र भूपाल सिंह, भूपाल सिंह पुत्र असर्फीलाल आये और वादी के नाती निखिल को हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण करके ले गये हैं। परिवारीजनों द्वारा काफी तलाश किया गया लेकिन कहीं कोई पता नही चला है। इस सूचना पर थाना रिजोर पर *मुअसं- 20/2021 धारा 364 भादंवि बनाम विपन तथा भूपाल सिंह* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर को निर्देशित किया गया साथ ही जनपदीय स्वाट एवं सर्विलांस टीम को अपेक्षित सहयोग हेतु लगाया गया। आज दिनांक 14.02.2021 को थाना रिजोर पुलिस एवं जनपदीय स्वाट एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त सर्च आपरेशन चलाकर मुखबिर की सूचना पर अपहृत बालक निखिल को ग्राम गिलौंदिया के बाहर जंगलों से अभियुक्तों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद समय करीब रात्रि 02.05 बजे सकुशल बरामद किया गया, अभियुक्तगण अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस द्वारा बालक को थाना रिजोर पर लाया गया, जहां बालक को सकुशल उसके परिजनों की सुपुर्दगी में देकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी विपन को नगला बरी से प्रतापपुर जाने वाले रास्ते के पास सरसों के खेत से पुलिस मुठभेड़ के बाद समय करीब दोपहर 01.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपी भूपाल सिंह खेतों में खड़ी फसल का सहारा लेकर मौके से भाग निकला। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रिजोर पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें सार्थक प्रयास कर रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- विपन कुमार पुत्र भूपाल सिंह निवासी ग्राम हसन कुलीपुर उर्फ गिलौंदिया थाना रिजोर जनपद एटा।

बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks