
वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीदत्त मन्दौलिया व पत्रकार गिरीश घुगतियाल ने ली “भारतीय पत्रकार संघ”में सदस्यता, वही प्रकाश भट्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।
रामनगर न्यूज़:-“भारतीय पत्रकार संघ”की एक मीटिंग ग्रीनवैली नगर पालिका में प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी की अध्यक्षता एवं संचालन प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा द्वारा किया गया मीटिंग में वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक भास्कर के पत्रकार गिरीश चन्द्र घुग्तियाल एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं मनोहर कहानिया व माया पत्रिका के पत्रकार लक्ष्मी दत्त मन्दौलिया का प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने माल्यानपर्ण कर स्वागत कर कहा कि हमारे संगठन में ईमानदार व स्वच्छ छवि के पत्रकार को ही सदस्यता दिलवायी जाएगी इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भट्ट को संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष और आदिल खान को जिला महामंत्री बनाया गया और ज़ोरदार स्वागत किया गया वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीदत्त मन्दौलिया को सर्वसम्मती से संरक्षक मनोनीत किया गया संरक्षक सग़ीर अशरफ़ और प्रदेश महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी , प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा,नगर अध्यक्ष व एडवोकेट राजेश शर्मा,संरक्षक सगीर असरफ,डॉ बीoके हलडर,जलीस अहमद कासमी , अनुसाशन समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान,आदिल खान,उसमान खान , जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन ,डॉoजुनेद अख्तर ,प्रकाश भट्ट,हरपाल लटवाल,
ओमप्रकाश आर्यवंशी,मोoअसीम, विरेन्द्र कुमार,शमशाद अली,मुकेश छिम्मवाल,मुकेश रत्नाकर, नेमपाल सिह सैनी ,दिलशेर हुसैन ,नेहा,मोoदानिश आदि मौजूद रहे।
समीम दुर्रानी पत्रकार रामनगर नैनीताल उत्तराखंड।