
एटा न्यूज़–:
दवा लेने जा रही वृद्धा को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत!
एटा। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला जो के दवा लेकर लौट रही वृद्धा को जिला चिकित्सालय के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत पटियाली गेट मोहल्ला धोबियान गली निवासी प्रेमा देवी पत्नी रामगोपाल उम्र लगभग 55 वर्ष दवा लेकर घर वापस जा रही थीं। जैसे ही वह जीटी रोड पर जिला चिकित्सालय के सामने पहुंची, उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिसके बाद तत्काल वहां मौजूद लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। वही समाचार लिखे जाने तक परिजन मौके पर पहुंच चुके थे।