
एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त 550 ग्राम डायजापाम सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में अवैध शराब/डायजापाम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 550 ग्राम डायजापाम सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 13.10.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कालिंजर के पास से एक शातिर अभियुक्त को 550 ग्राम डायजापाम सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर एटा पर मु0अ0सं0- 128/2021 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- शान मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी मारहरा दरवाजा थाना कोतवाली नगर एटा।
बरामदगी
1- 550 ग्राम डायजापाम।