*11000 लाइन के तार से शौच को जा रहे युवक की मौके पर हुई मौत*
कासगंज,*पटियाली* क्षेत्र के गांव बंगशनगर मे ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही एक युवक संजीव कुमार पुत्र जयवीरसिहं आज सुबह लगभग 5:30 बजे शौच के लिए खेतों की तरफ जा रहा था तो वहां पर 11000 की लाइन का तार टूटकर किसानों के द्वारा अपनी फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए लगे पर 11000 का तार रखा हुआ था जब संजीव ने खेत के तार को पार किया तभी उसी तार में बिजली का करंट चल रहा था और बिजली ने उसको पकड़ लिया जिसकी मौके पर ही बहुत दर्दनाक तरीके से मौत हो गई उसके ताऊ ने बताया कि उसके घर में शौचालय नहीं था इसलिए सुबह खेत पर शौच को जा रहा था अन्य ग्रामीणो ने बताया कि ऐसी घटना पिछली साल भी बराबर के गांव में हो चुकी है जिस गांव का नाम लखापुर है वहां पर भी एक व्यक्ति की इसी तरह तार से चिपकाकर दर्दनाक मौत हुई थी जिसका नाम प्रमोद पुत्र भीम बताया जा रहा है और वहां के लोगों का आरोप है कि बिजली के तार बहुत पुराने हैं जो कि महीने में कई बार टूट कर जमीन पर गिर जाते हैं कई बार वहां के लोगों ने बिजली विभाग से शिकायत की लेकिन आज तक बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं हुई है ।।