पालिका में आडिट रिपोर्ट के अनुसार करोड़ों रूपये की गंभीर वित्तीय अनिमितताएँ -सुरेश शर्मा

पालिका में आडिट रिपोर्ट के अनुसार करोड़ों रूपये की गंभीर वित्तीय अनिमितताएँ -सुरेश शर्मा
मोदी नगर 12 फरवरी । नगर पालिका परिषद में विभिन्न वर्षों में किये गये आडिट रिपोर्ट के अनुसार करोड़ों रूपये की गंभीर वित्तीय अनिमितताएं दर्शायी गयी एवं पालिका को जबरदस्त राजस्व क्षति पहुँचाई गयी है। जिनका निस्तारण पालिका के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा अभी तक नहीं किया गया है । वित्तीय अनिमितताओं का निस्तारण न किये जाने का कारण भ्रष्टाचार व वित्तीय गबन की ओर इंगित करता है ।
इस संदर्भ में राष्ट्रीय सूचना अधिकार टास्क फोर्स ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग उ0प्र0, जिलाधिकारी गाजियाबाद, अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं उपनिदेशक स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग मेरठ मण्डल को पत्र भेज कर तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराकर आडिट वित्तीय अनिमितताओं का यथा शिघ्र निस्तारण करने एवं अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के वैधानिक कार्रवाई करने की माँग की है ।
ज्ञात रहे कि उपर्युक्त विषयक में स्थानीय निधि लेखा उत्तर प्रदेश मेरठ मण्डल कार्यालय द्वारा भारत सरकार के नियंत्रक एवं महालेखाकार के पूर्ण तकनीकी मार्ग दर्शन एवं पर्यवेक्षक तथा इनके निर्धारित सम्पेक्षण तथा माप दण्ड एवं लेखा प्रमाण के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए राज्य अधिनियम व स्थानीय निकायों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की गयी लेखा परीक्षा वर्ष 2016- 17, वर्ष 2017- 18 एवं वर्ष 2018 के अनुसार पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा आनिमित भुगतान, अवस्थापना निधि से प्राप्त धनराशि से अनिमित भुगतान करना, पालिका द्वारा विज्ञापन शुल्क का ठेका न उठाया जाना सहित अनेकों वित्तीय अनिमितताएं बरती गई है ।जो करोड़ों रूपये की है ।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि यह एक गंभीर मामला है और भ्रष्टाचार से जुड़ा है । इसकी जांच एवं आडिट वित्तीय आपत्तियों का निस्तारण होना आवश्यक है । जांच से पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की भ्रष्टाचार की पोल भी खुल जायेगी ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks