बाइडेन ने चीन पर पेंटागन टास्क फोर्स की घोषणा की, जिनपिंग को कार्रवाई की चेतावनी

जो बाइडेन ने चीन पर पेंटागन टास्क फोर्स की घोषणा की, जिनपिंग को कार्रवाई की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वाशिंगटन की बीजिंग रणनीति का चार्ट बनाने के लिए एक पेंटागन टास्क फोर्स की घोषणा की है और अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ बातचीत के दौरान कड़ा रुख दिखाते हुए साफ कह दिया कि वह एक खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हैं. व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी. व्हाइट हाउस की ओर से उनकी बातचीत के बारे में जारी बयान के अनुसार, शी के साथ फोन पर वार्ता के दौरान, बाइडेन ने हांगकांग और शिनजियांग में मानवाधिकार और बीजिंग के व्यापारिक रुख संबंधी मुद्दे को भी उठाया.

बीजिंग की बढ़ती शक्ति और आक्रामक रुख के मद्देनजर बाइडेन ने पेंटागन के दौरे के दौरान चीन की चुनौतियों से निपटने और भविष्य की प्रतिस्पर्धा में अमेरिकी लोगों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयास का आह्वान किया. उन्होंने कहा, हमें शांति बनाए रखने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में और विश्व स्तर पर हमारे हितों की रक्षा के लिए चीन की ओर से बढ़ती चुनौतियों का सामना करने की जरूरत है.

पेंटागन में, राष्ट्रपति ने नए टास्क फोर्स के गठन की भी घोषणा की जो रणनीति पर तत्काल प्रभाव से काम करेगा ताकि हम चीन से संबंधित मामलों पर मजबूती से आगे बढ़ सकें. पेंटागन में अपने भाषण में, बाइडेन ने कहा कि चीन पर टास्क फोर्स हमारी रणनीति और ऑपरेशनल कॉन्सेप्ट, प्रौद्योगिकी, फोर्स पॉस्चर और बहुत कुछ देखने को देखेगा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks