विवेक बंसल अपने सहयोगियों के साथ निरन्तर संघर्ष कर रहे हैं

अलीगढ़ COVID-19 कोरोना वायरस से संघर्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल अपने सहयोगियों के साथ निरन्तर संघर्ष कर रहे हैं इसी क्रम में आज उन्होंने चंदनिया, अम्बेडकर छात्रावास चंदनिया, बेगम बाग़, रामघाट रोड स्थित अवर लेडी फ़ातिमा स्कूल, शक्ति नगर, गूलर रोड, फायर ब्रिगेड कॉलोनी, न्यू राजेंद्र नगर आदि क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर सैनीटाईज़ेशन किया तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिये नागरिकों को मास्क भी बांटे तथा तापमान नापने वाली मशीन से लोगों का तापमान नापने का भी कार्य विवेक बंसल जी अपने कार्यालय के बाहर एवं सुदामापुरी में लोगों का तापमान नापकर प्रारम्भ किया । इसके साथ साथ उन्होंने सुदामापुरी स्थित थापा मैडीकल स्टोर के पास व सासनी गेट स्थित जयगंज रोड पर बाल्मीकि बस्ती में निर्धन एवं ज़रूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री आदि वितरित की। इस अभियान के बीच बीच में उन्होंने नागरिकों को लॉकडाउन का पालन करने के साथ साथ कोरोना वायरस से बचाव के साधन अपनाने का भी अनुरोध करते रहे #घर मे रहें #स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks