करोड़ो के सीसीटीवी कैमरों में फर्जी खादिम रोजाना हो रहे कैद,प्रबंधक की कोई कार्यवाही नही

*करोड़ो के सीसीटीवी कैमरों में फर्जी खादिम रोजाना हो रहे कैद,प्रबंधक की कोई कार्यवाही नही,,,,।* रुड़की/कलियर जिला प्रशासन/दरगाह प्रशासन द्वारा आने वाले आस्थावान लोगो की सुविधा व सुरक्षा के लिये दरगाह परिसर व अंदर दरगाह की करोड़ो रूपये की धनराशि से तीनों दरगाह पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है,जिनकी स्कुटनी के लिये एलसीडी प्रबंधक के रूम, थाना कार्यालय,मेनगेट पर लगाई गई है।लेकिन कुछ असामाजिक तत्व अपने आप को खादिम कह कर आने वाले जायरीनों को सलाम कराने व तरह तरह के हटकण्डे अपना कर लूटने का काम बादस्तूर कर रहे है।ओर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखना प्रबंधक व कोई सुपरवाइजर पता नही किस कारण से देखना गवारा नही कर रहा है।जबकि उच्च अधिकारियों के स्पष्ट आदेश दरगाह प्रबंधक को मिले हुवे है कि कोई फर्जी खादिम अंदर खड़ा होकर जायरीनों के साथ बदसलूकी व लूट ख्शोट करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ थाना पुलिस में सूचना देकर कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाये।परन्तु फर्जी खादिम दरगाहों में डटे रहकर प्रबंधक को चैलेंज कर रहे है।क्या कारण है कि फर्जी खादिमो की फ़ौज के खिलाफ प्रबंधक द्वारा फुटेज देखकर कार्यवाही क्यों नही अमल में लायी जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks