
एटा ~ मारहरा पुलिस को मिली सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा 04 जुआरी जुआ खेलते 1915 रुपये व तास पत्ते सहित रंगेहाथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा 04 जुआरियों को जुआ खेलते समय गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 09.02.2021 थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 04 जुआरियों को जुआ खेलते समय 1915 रुपये व 52 ताश पत्ता के साथ धनीराम की झोपड़ी ग्राम भुरगंवा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- धर्मेन्द्र पुत्र अमर सिंह
2- विरेन्द्र पुत्र पप्पू
3- हवलदार पुत्र सुनपत कठेरिया
4- मुनेश पुत्र रामस्वरुप समस्त निवासीगण भुरगंवा थाना मारहरा जनपद एटा।
बरामदगी
1- 1915 रुपये व 52 ताश पत्ता।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उ0नि0 मनोज कुमार
2- उ0नि0 अभिमन्यू शर्मा
3- का0 217 लोकेन्द्र सिंह
4- का0 54 अकिंत कुमार
5- चालक है0का0 श्यामपाल सिंह