अवैध शराब भट्टी चलाते हुए एक शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध असलहा कारतूस, 20 लीटर कच्ची शराब, यूरिया, भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण तथा करीब 200 लीटर लहन बरामद

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब भट्टी चलाते हुए एक शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध असलहा कारतूस, 20 लीटर कच्ची शराब, यूरिया, भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण तथा करीब 200 लीटर लहन बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस, कच्ची शराब, यूरिया व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 09.02.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्तूरपुरा जंगल में नदी के किनारे से जहरीली शराब बनाते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस, कच्ची शराब, लहन, यूरिया व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित समय करीब 20.45 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा तीन अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इस संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा पर *धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम, धारा 272/273 भादंवि, 307 भादंवि (पु.मु.), धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- केशराम पुत्र लालजीत निवासी ग्राम गोकुलपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी।

फरार अभियुक्तों का नामपता-
1- प्रदीप पुत्र आनंद बाबू उर्फ कृपाल निवासी ग्राम गोकुलपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी।
2- कन्हैयालाल पुत्र किशोरी लाल निवासी उपरोक्त
3- सुरेंद्र पुत्र रामवीर निवासी उपरोक्त।

बरामदगी-
1- 20 लीटर कच्ची शराब
2- एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर।
3- एक किलोग्राम यूरिया
4- 200 लीटर लहन (मौके पर नष्ट किया गया)
5- भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- थानाध्यक्ष श्री विनय शर्मा
2- उ.नि. योगेंद्र कुमार
3- उ.नि. जवाहर सिंह
4- मु.आ. गजेंद्र सिंह
5- आरक्षी बिजेंद्र सिंह
6- आरक्षी कृष्ण गोपाल
7- आरक्षी चालक सत्येंद्र सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks