02 अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद

*एटा ~ अवैध शराब एवं लॉकडाउन के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत जैथरा थाना की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब व लॉकडाउन उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

*(1):- थाना जैथरा*
थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को ग्राम राया के पास से *20 लीटर कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- राजू उर्फ राजीव पुत्र भगवानदास निवासी मोर्चा थाना जैथरा एटा।
2- राजकुमार उर्फ नीटू पुत्र भंवरपाल निवासी ऊपरोक्त।

*बरामदगी*
1- 20 लीटर कच्ची शराब बरामद।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks