लॉकडाउन में जयपुर से बरेली जा रही कार डिवाइडर से टकराई, सात मजदूर घायल

लॉकडाउन में जयपुर से बरेली जा रही कार डिवाइडर से टकराई, सात मजदूर घायल

हाथरस । उत्तर प्रदेश के हाथरस में बुधवार की सुबह बरेली जा रही कार हाथरस शहर के तालाब चौराहे पर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार में सवार सात मजूदर घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला बागला अस्पताल में कराया गया है।

जयपुर फैक्ट्री से काम करके लौट रहे थे मजूदर

कोरोनावायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन चल रहा हैंं। तीसरे चरण के लॉकडाउन में सरकार ने फैक्‍ट्री चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके चलते मजदूरों ने भी इधर से उधर जाना शुरू कर दिया है। सोमवार की रात में इनोवा कार में सवार मजदूर जयपुर से बरेली के लिए चले थे। हाथरस में तड़के कार सुबह तालाब चौराहे पर पोल से टकराने के बाद डिवाइडर में जा टकरा गई। इससे कार में सवार सात घायल हो गए। इनमें कई मजदूरों की हालत गंभीर है। इनका जिला बागला अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये सभी मजदूर जयपुर फैक्ट्री से काम करके लौट रहे थे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks