
एटा- जनपदीय पुलिस को मिली सफलता, दो अभियुक्त अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
1- दिनाँक 07.02.2021 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सुरजीत पुत्र सुघर सिंह निवासी गांव खरसैला थाना जसरथपुर को ग्राम चमन नगरिया से थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 15/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानस्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
2- दिनाँक 07.02.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सुमित पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम आलमपुर थाना मिरहची एटा को ग्राम रामई के पास से समय 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0सं0 28/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।