मॉस्क लगाने व फिजीकल डिसटेन्सिगं का नियम अपनाने हेतु की पहल

वैश्विक महामारी से जनजीवन को सुरक्षित रखने हेतु कोविड-19 योद्धा बन जगं करने सडकों पर उतरे एडीएम प्रशासन विवेक एवं एएसपी सजंय — लोगों से मॉस्क लगाने व फिजीकल डिसटेन्सिगं का नियम अपनाने हेतु की पहल
———————————–
एटा ! वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के चलते भारत सरकार द्वारा जन जीवन को सुरक्षित रखने हेतु लागू किऐ गए तीसरे चरण के लॉक डाउन का अक्षरशः पालन कराने के लिए आज बुधवार की सुबह जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से कोविड -19 योद्धा बन जन जीवन के लिये जगं करने सडको पर उतरकर मोर्चाबन्दी करते हुए विभिन्न बाजारों में पुलिस बल के साथ भ्रमण कर बाजार में आवश्यक वस्तुओं को खरीदने आऐ लोगों एवं व्यापारियों को महामारी से बचने के लिए मॉस्क पहनने एवं फिजीकल डिसटेन्सिगं अपनाने का आव्हान किया ! शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, किराना मार्केट व सैनिक पडाव मे संचालित सब्जी मंडी का निरीक्षण करते हुए दोनो ही अधिकारियों ने व्यापारियों को निर्देशित किया कि सुबह निर्धारित समय के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी के लिए दुकानों पर ग्राहकों की किसी भी स्थिति में भीड लगने से रोकने का प्रयास किया जाऐ तथा ग्राहकों के हाथों को साबुन या सेनेटाइजर से ही धुलवाकर खरीदने वाली वस्तुओं को उनकी सुपुर्दगी में दिया जाऐ! एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने अनावश्यक रूप से खुली दुकानों को तत्काल बन्द करने के साथ ही स्पष्ट रूप से व्यापारियों को हिदायत दी कि कानून न मानने वाले के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाऐगी !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks