चाची से बलात्कार के आरोप में जमानत पर आये आरोपी ने 5 साल की भतीजी से से भी की दरिंदगी, मौत

चाची से बलात्कार के आरोप में जमानत पर आये आरोपी ने 5 साल की भतीजी से से भी की दरिंदगी, मौत

@रामराज_शिवराज! मुरैना: मध्य प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं से रेप और गैंगरेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। रीवा में 5 वर्षीय बच्ची के बलात्कार की घटना के बाद अब मुरैना में 5 साल की मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि परिजनों को बच्ची की खून से लथपथ घर से 200 मीटर दूर खेतों में मिली। अस्पताल ले जाने पर बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खास बात यह कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी रंजक बच्ची की चाची से भी दुष्कर्म के आरोप में 20 दिन पहले ही जमानत पर छूटा है।

आरोपी बंटी ने पीड़िता को टॉफी दिलाने के बहाने दुकान की ओर ले गया जिसके बाद वहां से खेत ले गया। पीड़िता की बहन ने बताया कि काफी इंतजार के बाद भी जब बच्ची नहीं लौटी तो उसने दादा-दादी को बताया जिसके बाद उन्होंने पोती की तलाश की। बाद में बच्ची खेत में खून से लथपथ मिली। सूचना पर पहुंची सबलगढ़ पुलिस ने बहन की शिकायत पर बंटी को हिरासत में ले लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks