
एटा- थाना निधौलीकलाँ पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटियों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना निधौलीकलाँ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को संबंधित *मुअसं- 116/16 धारा 452, 324, 504, 506, 376, 511 भादंवि* में अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 05.02.2021 को थाना निधौलीकलाँ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धौलेश्वर तिराहे से समय करीब 05.30 बजे एक अभियुक्त शेर मौहम्मद को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना निधौली कला पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर तरह से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- शेर मौहम्मद पुत्र कल्लू खाँ निवासी ग्राम धौलेश्वर थाना निधौली कलाँ जनपद एटा।
बरामदगी-
1- एक अवैध तमन्चा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- उ0 नि0 श्री सुरेंद्र बाबू मिश्रा
2- का0 प्रिंस चौधरी
3- का0 राकेश कुमार