गोरखपुर : 50 हजार लोगों ने सीएम योगी संग वंदे मातरम् गाकर बनाया विश्‍व रिकार्ड

*#Lucknow…* गोरखपुर : 50 हजार लोगों ने सीएम योगी संग वंदे मातरम् गाकर बनाया विश्‍व रिकार्ड* *डेढ़ लाख से अधिक वीडियो अपलोड* चौरी चौरा महोत्‍सव के शुभारंभ के मौके पर सीएम योगी के साथ 50 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् गाकर विश्‍व रिकार्ड बनाया। इसके साथ ही डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने वंदे मातरम् के पहले छंद के गायन के वीडियो अपलोड किए। विश्‍व रिकार्ड बनाने का यह अभियान बुधवार से शुरू हो गया था। आज इस ऐतिहासिक कांड के शताब्‍दी वर्ष महोत्‍सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया। पूर्वाह्न 11 बजे वह नई दिल्‍ली से वर्चुअली जुड़े। सीएम योगी ने निर्धारित समय से पहले पौने दस बजे ही समारोह स्‍थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks