बिग बॉस फेम् स्वामी ओम का निधन

बिग बॉस फेम् स्वामी ओम का निधन नई दिल्ली: ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. कुछ देर पहले ही स्वामी ओम का निधन हो गया है.वह बीते कुछ महीनों से बीमार थे, उन्हें तीन महीने पहले कोरोना हुआ था. जिसके बाद उनका एम्स में इलाज चल रहा था. अब कुछ देर पहले ही उन्होंने अपने निवास NCR के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार में अंतिम सांस ली है.  15 दिन से बिगड़ी हालत  मीडिया से हुई बातचीत में उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन पहले उन्हें पैरालेसिस हुआ था जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर पहले ही उनका निधन हो गया. 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks