वाँछित चल रहा शातिर अपराधी अमन उर्फ अमर उर्फ भूरा गिरफ्तार।

एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज थाना क्षेत्र में झगड़े व फायरिंग की सूचना पर पहुँची अलीगंज पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करने की घटना में वाँछित चल रहा शातिर अपराधी अमन उर्फ अमर उर्फ भूरा गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 40/2021 धारा 147/148/149/504/506/307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट की घटना में वाँछित चल रहा शातिर सक्रिय *अपराधी अमन उर्फ अमर उर्फ भूरा पुत्र हरीबाबू निवासी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।* *घटनाः-* दिनांक 29.01.2021 को शाम के समय कस्बा अलीगंज मे झगड़े की सूचना मिले पर ड्यूटीरत कोबरा मोबाइल एवं अन्य थाना फोर्स मौके पर पहुँचा तो थाना के हिस्ट्रीशीटर में एक दूसरे के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग रही थी। जिस पर मौका पुलिस बल द्वारा काफी समझाया गया परन्तु दोनो पक्षों पुलिस बल की बात न मानते हुये मौजूद पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से दोनों पक्षों द्वारा फायरिंग की गयी। जिस पर पुलिस बल बाल बचा तथा गोलियाँ दीवारो एवं शटरो पर लगी। घटनास्थल से खोखा कारतूस बरामद हुये थे। *घटना घटित होने पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 40/2021 धारा 147/148/149/504/506/307 भादवि बनाम अमन उर्फ अमर उर्फ भूरा आदि के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना मे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 02.02.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में फरार चला रहा वांछित सक्रिय अपराधी अमन उर्फ अमर उर्फ भूरा पुत्र हरीबाबू निवासी मौ0 सुदर्शनदास कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा को मुखबिर की सूचना सराय अड्डा समय 09.50 बजे गिरफ्तार किया गया। थानास्तर से अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

नोट- घटना में शामिल अन्य 05 आरोपियों को पूर्व मे गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- अमन उर्फ अमर उर्फ भूरा पुत्र हरीबाबू निवासी मौ0 सुदर्शनदास कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः

  1. मु0अ0स0 400/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना अलीगंज जनपद एटा।
  2. मु0अ0स0 40/2021 धारा 147/148/149/504/506/307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र सिंह
  2. आरक्षी तरूण कुमार
  3. आरक्षी योगेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks