
निर्माण श्रमिकों को करोड़ों रुपये की सौगात दे गए श्रम मंत्री।
–श्रमिको की कन्यायें चलेंगी साइकिल पर:-रघुराज सिंह।
एटा,
उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का आज राजकीय आईटीआई प्रांगण एटा में श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण किया। जिसमें कन्या विवाह अनुदान योजना ,मृत्यु अंत्येष्टि सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, मेघावी छात्राएं साइकिल योजना, शिशु हित लाभ योजना, चिकित्सा सहायता योजना के तहत करोड़ों रुपए की योजनाओं का आवंटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंकज उपाध्याय एडवोकेट हाई कोर्ट ,सचिव पंचायत विकास संस्थान ने की। और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री ममतेश शाक्य, श्री विपिन वर्मा डेविड ,श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, श्री सत्यपाल सिंह राठौर ,श्री संजीव दिवाकर ,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप जैन ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ जी और बोर्ड के सदस्य श्रीमान राम अवतार सैनी जी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग के उप श्रम आयुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ द्वारा जनपद एटा में कराया गया। जिसमें अलीगढ़ मंडल के चारों श्रम आयुक्त मौजूद रहे। इसमें श्री राजेश कुमार उप श्रम आयुक्त अलीगढ़ मंडल, श्री आजम जीश्रम प्रवर्तन अधिकारी हाथरस ,अशोक पांडे श्रम प्रवर्तन अधिकारी कासगंज ,चंद्रभान सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी कासगंज, यादवेंद्र विक्रम श्रम प्रवर्तन अधिकारी एटा, दीपेंद्र कुमार लिपिक श्रम विभाग एटा एवं श्रम विभाग की टीम मौजूद रहे। इस अवसर पर सबसे प्रथम क्रम में बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज सिंह जी ने श्रमिकों को लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बात की ।सभी विधायकों ने निर्माण श्रमिक लाभार्थियों का स्वागत एवं वंदन किया ।तथा श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाते हुए योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरण किए ।और साइकिल सहायता योजना लाभार्थी श्रमिकों की पुत्रियों को वितरण कर किया गया।
इस अबसर पर भाजपा नेता कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन ठाकुर भूपेंद्र सिंह, भजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संतोष चौहान, भाजपा नेता विनीत गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, पम्मी ठाकुर, आदि लोग मौजूद रहे।