पत्रकारो पर हो रहे फर्जी मुकदमो से आक्रोशित आईरा जिलाध्यक्ष ने आई जी मोहित अग्रवाल को दिया ज्ञापन


पत्रकारो पर हो रहे फर्जी मुकदमो से आक्रोशित आईरा जिलाध्यक्ष ने आई जी मोहित अग्रवाल को दिया ज्ञापन


गत दिनों कानपुर देहात से लेकर कानपुर नगर तक पुलिस द्वारा गलत तरीके से कई पत्रकारो पर बगैर जांच किये मुकदमे लिखे गए जो देश के चौथे स्तंभ का सीधा हनन है।

बताते चले चौबेपुर थानांतर्गत पत्रकार टीकम सिंह जो दो पक्षो के बीच हुए झगड़े की कवरेज करने गए थे उनपर पुलिस ने फर्जी मुकदमा लिख दिया।दूसरा मामला भोगनीपुर विधानसभा से भाजपा विधायक विनोद कटियार के कहने पर पत्रकार विजय यादव पर झूठा मुकदमा लिखा गया पत्रकार विजय यादव ने गत दिनों विधायक विनोद कटियार के द्वारा जमीन कब्जाने की खबर चलाई थी उसी खबर से खुन्नस खाये विनोद कटियार ने आईपीएन न्यूज़ चैनल के संपादक विजय यादव पर पुलिस से मिलीभगत कर506 505आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।पुलिस की उदासीनता को देखते हुए ऑल इंडियन रिपोर्ट्स एसोशियसन(आईरा)
के जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने रोष ब्यक्त करते हुए अपने संगठन के अन्य सदस्यों के साथ कानपुर आई जी मोहित अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा उनकी इस मुहिम में एडवोकेट राजीव द्विवेदी ने भी साथ देते हुए कहा के वह स्वयं पीड़ित पत्रकारो के मामले को कानपुर न्यायालय से लेकर हाई कोर्ट तक जाएंगे और जिन पत्रकारो पर फर्जी मुकदमे लगाए गए है उन्हें वापस करवाएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks