
एटा ~ थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम करनपुर में हुई मारपीट, फायरिंग व हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक अनिकेत को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना-* दिनांक 10.10.2020 को वादी श्री नन्ने पुत्र लालाराम निवासी ग्राम करनपुर थाना नयागांव एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी की दिनाँक 10/10/2020 को वादी के ही गाँव के अनिकेत पुत्र जबर सिंह, धर्मवीर व भूरे पुत्रगण सोवरन सिंह आदि ने वादी के परिजनों व वादी की पत्नी के साथ पुरानी रंजिश को चलते गाली-गलौच, फायरिंग व लाठी डंडों से मारपीट की है, इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मु0अ0सं0- 223/2020 धारा 323, 504, 506 व 307 भादंवि* अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनाँक 29/01/2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को करनपुर तिराहे के पास से समय करीब 06.15 बजे गिरफ्तार किया गया है साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मुoअoसं- 10/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- अनिकेत पुत्र जबर सिंह निवासी ग्राम करनपुर थाना नयागांव एटा।
बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा 315 बोर (संबंधित मु0अ0सं0-223/2020 धारा 323, 504, 506 व 307 भादवि)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
- उपनिरीक्षक अरविंद कुमार
3.आरक्षी दिलीप कुमार - आरक्षी शिवम चौहान
- आरक्षी चालक युजवेंद्र।