
*#Aligarh….* *एएमयू का 147 वर्षो का इतिहास टाइम कैप्सूल में दफन* ◾इतिहास को संरक्षित करने और समृद्ध विरासत को रिकॉर्ड के रूप में रखने के प्रक्रिया ◾पीढि़यों के आयेगा काम टाइम कैप्सूल ◾एएमयू के 147 साल के इतिहास को संरक्षित करने और समृद्ध विरासत को रिकॉर्ड के रूप में अगली नस्लों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को टाइम कैप्सूल दफन किया गया। ◾विवि के विक्टोरिया गेट के समक्ष पार्क में 30 फीट गहरे गड्ढे में 1.5 टन के कैप्सूल को दफनाया गया है। ◾समारोह में कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि टाइम कैप्सूल भविष्य की पीढ़ियों के लाभ के लिए है। ◾इसमें रखे गए दस्तावेजों को आधुनिकतम वैज्ञानिक तरीकों से संरक्षित किया गया है। ◾दस्तावेजों के लिये एसिड-मुक्त कागज का प्रयोग किया गया है। ◾समारोह में टाइम कैप्सूल समिति के सदस्यों, प्रो मिर्जा फैसल एस बेग (अध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग), प्रोफेसर एमके पुंडीर (इतिहास विभाग), डॉ. राहत अबरार, राजीव कुमार शर्मा (विश्वविद्यालय इंजीनियर), एएमयू रजिस्ट्रार ◾अब्दुल हमीद (आईपीएस) ने कार्यक्रम का संचालन किया।