मारपीट करने की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कार्य सरकार में बाधा डाल संग्रह अमीन के साथ मारपीट करने की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं - 36/2021 धारा 147,148,149, 323, 307, 506, 393, 353 भादवि एवं 3(2)(e) sc/st act की घटना में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 15.01.2021 को वादी श्री नवल किशोर (संग्रह अमीन) पुत्र श्री राजाराम हाल निवासी शांतिनगर थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की सूचना दी गई कि वादी को ग्राम पंचायत गहेतू वि0ख0 निधौली कला पर बी0एल0ओ0 का कार्य सौंपा गया था। वादी को वर्तमान ग्राम प्रधान सरस्वती देवी का पुत्र बृजेश यादव अपने पक्ष में फर्जी वोट बनाने के लिए दबाव बना रहा था जिसका प्रार्थी विरोध करता था दिनांक 15.01.2021 को समय 1:00 बजे दिन में अपना निर्वाचन कार्य पूरा कर वोटर सूची तहसील परिसर में जमा करने जा रहा था तभी गेट पर बृजेश यादव पुत्र गंगा प्रसाद शैलेश पुत्र केशव देव, इसलेन्द्र पुत्र राकेश, धर्मेंद्र उर्फ भूरा पुत्र रामगोपाल निवासी गण ग्राम रूपसपुर थाना निधौली कला जिला एटा मातादीन और बंटू पुत्र निहाल सिंह ग्राम हंसपुर थाना निधौली कला जनपद एटा व विपिन पुत्र मान पाल सिंह निवासी खिरदपुर थाना निधौली कला जनपद एटा अनिल पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम मीलगढ़ी व पांच अज्ञात व्यक्ति जिसमें बृजेश यादव पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर थी एक राय मशवरा बनाकर आए और जातिसूचक गालियां देते हुए कहने लगे कि हमारे कहने पर लिस्ट तैयार नहीं की और प्रार्थी के साथ मारपीट कर हाथ में लगा थैला छीन लिया और धमकी देते हुए भाग गए। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं *मु0अ0सं - 36/2021 धारा 147,148,149, 323, 307, 506, 393, 353 भादवि एवं 3(2)(e) sc/st act* पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। दिनांक 28.01.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत *मु0अ0सं - 36/2021 धारा 147,148,149, 323, 307, 506, 393, 353 भादवि एवं 3(2)(e) sc/st act* के वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
1- बृजेश यादव पुत्र श्री गंगा प्रसाद निवासी रूपसपुर थाना निधौली कलां एटा
2- अनिल कुमार पुत्र राम गोपाल निवासी मीलगढ़ि थाना निधौली कला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks