प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से जनपद के 2156 लाभार्थियों के खाते में धनराशि की गई हस्तांतरित
सदर विधायक, डीएम, एडीएम ने वितरित किए पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र

एटा। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी के लिये आवास के लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाते हुये प्रदेश के 03 लाख, 42 हजार 322 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत रू. 2409 करोड़ का आॅनलाइन हस्तान्तरण किया गया। एनआईसी कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को दिखाया गया।
विधायक सदर, डीएम, एडीएम द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्र्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 50 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी धनराशि मिल रही है इसका पूर्ण रूप से संपर्क किया जाए जिससे कि समय से धनराशि मिल सके और आवास का निर्माण पूर्ण हो सके। पारदर्शिता के साथ सरकार कार्य कर रही है, सरकार की मंशा है कि प्रत्येक गरीब व्यक्ति को वर्ष 2022 तक आवास उपलब्ध कराएं।
एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा जनपद एटा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 204 लाभार्थियों को प्रथम किश्त, 610 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त तथा 1342 लाभार्थियों को तृतीय किश्त जारी की जायेगी।